नई दिल्ली। असम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना उदलगुरी जिले के ओरंग इलाके में राष्ट्रीय राजपथ-15 (एनएच-15) पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक ओरंग क्षेत्र में दुर्घटना हुई है। ट्रक और कार की दुर्घटना में 8 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि कई लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।