26 Apr 2024, 11:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमर सिंह ने पी चिदंबरम से पूछा - आपको जेल में कैसा लग रहा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 3:10PM | Updated Date: Sep 20 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ट्विटर ने जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम को लेकर गुरुवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमर सिंह ने चिदंबरम से सहानुभूति जताने के बहाने उन पर तंज कसते हुए कहा है- इतिहास खुद को दोहराता है। अमर सिंह ने ट्वीट कर कहा, “पहली बार मैं अपने पुराने परिचित पी.चिदंबरम के लिए गहरी सहानुभूति महसूस कर रहा हूं। मेरे किडनी प्रत्यारोपण के ठीक बाद उन्होंने अपनी सरकार को बचाने के लिए मुझे जेल भेज दिया गया था। मैं भी उसी फ्लोर पर बिना तकिए के सोया था। इतिहास दोहराया जा रहा है। पी चिदंबरम, आपको कैसा लग रहा है?'
 
गौरतलब है कि इस समय पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम भ्रष्‍टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। अमर सिंह इससे पहले भी चिदंबरम पर आरोपों के अपने विडियो जारी करते रहे हैं। ऐसे ही एक विडियो में अमर सिंह ने अस्‍पताल के बेड से दावा किया था कि 'करप्शन केस में फंसे पी. चिदंबरम ने यूपीए सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर कई कंपनियों को मनमाने तरीके से पैसे बांटे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »