पुणे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मीजोरम तथा त्रिपुरी में विभिन्न जगहों पर शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़े। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में सक्रिय है। यह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान तथा गुजरात में नरम पड़ गया है।
मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार में बिजली चमकने और गरज के साछ छींटे पड़ने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर अंडमान सागर में 45 से 55 किलोमीटर की तफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसी तरह का मौसम ओडिशा एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों और आंध्र प्रदेश के तटों में रहने के आसार हैं। मछुआरों को अलगे 24 घंटे के दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकतर जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़ें। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े।
इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़ें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा और रायलसीमा में विभिन्न जगहों पर भी बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़ें। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।