26 Apr 2024, 17:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनावों से छह महीने पहले राष्ट्रीय सरकार का गठन हो : राम गोपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:21AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने आज कहा कि चुनावों से कम से कम छह महीने सरकारों को हट जाना चाहिए और राष्ट्रीय सरकार का गठन किया जाना चाहिए तथा सभी वरिष्ठ अधिकारों का तबादला किया जाना चाहिए। यादव ने सदन में ‘देश में चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर अल्पकालिक चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि चुनावों में सरकार द्वारा मशीनरी क दुरुपयोग सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए लोकसभा और विधानसभा चुनावों से कम से कम छह महीने पहले संबंधित सरकारों को सत्ता से हट जाना चाहिए और उसके स्थान पर एक राष्ट्रीय सरकार का गठन किया जाना चाहिए।

इस सरकार में सभी दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए। इस सरकार में न्यायाधीशों को सलाहाकार नियुक्त किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में जिला पंचायतों, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए एक यादव ने सदन में ‘देश में चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर अल्पकालिक चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि ही मतदाता सूची होनी चाहिए। जिला पंचायतों, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए एक ही मतदाता सूची का प्रावधान करना चाहिए। इससे न केवल पैसे की बचत होगी बल्कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अनेक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव अपने आप में लक्ष्य नहीं  है बल्कि साधन है जिसके जरिए जनसेवा के लिए सत्ता की ली जाती है। सभी राजनीतिक दलों को चुनाव सुधारों पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए और सर्वसम्मति से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और स्थानीय चुनावों के लिए आचार संहिता लागू की जाती है। इसमें डेढ़ दो साल का समय निकल जाता है। सरकारें एक साल पहले से चुनाव की तैयारी में लग जाती है। इस पूरी प्रक्रिया से विकास कार्य ठप हो जाते हैं इसलिए लोकसभा और विधानसभा तथा पंचायत चुनाव एक साथ करायें जाने चाहिए। एक साथ चुनाव कराने से क्षेत्रीय दलों को नुकसान होने की आशंकाओं को खारिज करते हुए यादवन ने कहा कि भारतीय जनता लोकतंत्र के लिए परिपक्व है और हाल के लोकसभा और कई विधानसभा चुनावों में यह साबित हो चुका है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »