19 Mar 2024, 07:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव लड़ने की खबरों पर अक्षर कुमार ने कहीं ये बात, बीजेपी में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 2:58PM | Updated Date: Apr 22 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार इस बार बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अक्षय कुमार ने राजनीति को लेकर सोमवार को ट्वीट कर बाजार गर्म कर दिया। अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद इन खबरों ने जोर पकड़ लिया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो उन्होंने आज से पहले कभी नहीं किया।
 
उन्होंने लिखा, आज ऐसा कुछ करने जा रहा हूं जो पहले कभी नहीं किया। मैं इस कदम को लेकर उत्साहित और नरवस दोनों हूं। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए। अक्षय कुमार के इस ट्वीट के बाद से ही खबरें सामने आने लगीं कि आज अक्षय कुमार बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि बीजेपी अक्षय कुमार को पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। पंजाब की इसी सीट से सनी देओल के चुनाव लड़ने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »