26 Apr 2024, 17:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नौसेना प्रमुख सुनील लांबा बोले - समुद्र के रास्ते हमला कर सकते हैं आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 1:05PM | Updated Date: Mar 5 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने देश में आतंकी वारदातों को मध्यनजर रखते हुए चेतावनी जारी की है। सुनील लांबा का कहना है कि आतंकी समुद्र के रास्ते हमला करने की फिराक में है। पाकिस्तान में पनप रहे आतंकियों को समुद्री रास्ते से भी हमला करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
 
एडमिरल सुनील लांबा ने कहा,' 3 सप्ताह पहले हमने जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों द्वारा किए गए भयावह हमले झेला है। इस हमले का उद्देश्य भारत को अस्थिर करना था और इस हमले को करने में एक देश (पाकिस्तान) ने आतंकियों की मदद की।' समुद्री सीमा की चौकसी को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे पास कई ऐसी रिपोर्ट्स हैं जिनसे पता चलता है कि आतंकियों को कई तरीकों से ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें समुद्री हमले भी शामिल हैं। सुनील लांबा ने कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से आतंकवाद को फंडिंग की जा रही है, जिसके कारण आज आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। 
 
इससे पहले एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्‍या पर बड़ा बयान देते हुए सोमवार को एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा था कि हमारा काम लक्ष्य भेदना था। लाशें गिनना नहीं, एयर चीफ मार्शल ने कहा, 'पाकिस्तान के बालाकोट में अपने टारगेट को भेदा, जो हमारा काम था। एयरफ़ोर्स का काम यह बताना नहीं है कि ज़मीन पर कितने लोग थे। हमारे पास कितने लोग मारे गए इसकी कोई जानकारी नहीं है। कितने लोग मारे गए ये इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे। भारत सरकार इसपर ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकती है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »