जयपुर। कसभा की तैयारी के मद्देनजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की 21 जनवरी को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बताया कि कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शामिल होंगे। उन्होंने बताया बताया कि कार्यशाला में लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा सह-संयोजक, मीडिया प्रमुख, मीडिया सह-प्रमुख, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-प्रभारी, लीगल प्रभारी, लीगल सह-प्रभारी, लाभार्थी संयोजक, लाभार्थी सह-संयोजक, लोकसभा विस्तारक, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।