26 Apr 2024, 05:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में भाजपा को मिलेगी 140 सीटें: संजय पाठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 9:30PM | Updated Date: Dec 8 2018 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के सूक्ष्म लघु उद्योग राज्य मंत्री संजय पाठक ने कहा है कि प्रदेश में 140 सीटें भाजपा जीत कर बिना किसी अन्य दल के सहयोग से सरकार बनाएगी। विजयराघवगढ के भाजपा प्रत्याशी श्री पाठक ने आज यहां पत्रकारों से बात में कहा कि एक्जिट पोल का भाजपा पर कोई असर नहीं है, न वह किसी सकते मे हैं। वह 140 सीट जीत कर बिना किसी अन्य दल के सहयोग से चौथी बार सरकार बनायेगी और आगामी 11 दिसंबर को इसकी साफ तस्वीर पूरे प्रदेश और देशवासी देखेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके फार्म हाउस पर छुट्टी मनाने गये थे। यह कहना गलत है कि वे कोई राजनीति की बिसात बिछाने गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मित्रों को जाने क्या हो गया है कि वे कुछ भी कहते रहते है। दरअसल कांग्रेस को हार का एहसास हो गया है, इसलिए वे अब बौखलाहट में कुछ भी आरोप मनगढ़ंत लगाते रहते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »