26 Apr 2024, 18:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शिवराज 20 जुलाई को जबलपुर में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करेंगे लेपटॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 8:26PM | Updated Date: Jul 19 2018 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को जबलपुर में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो के बैंक खातों में 25 हजार रुपए के मान से लेपटॉप की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इसी दिन जबलपुर के साथ ही प्रदेश के शेष जिलों के लिए उनके संभागीय मुख्यालयों पर कल लेपटॉप राशि वितरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें 44 हजार 757 विद्यार्थियों को लेपटॉप राशि का वितरण किया जाएगा। आयुक्त लोक शिक्षण ने 20 जुलाई को संभागीय मुख्यालयों में होने वाले लेपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम के संबंध में जिला शिक्षाधिकारियों का निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से संभागीय मुख्यालय कार्यक्रम में पहुँचने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की व्यवस्था के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »