27 Apr 2024, 01:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भाजपा की साजिशें नजर अंदाज कर कार्यकर्ता कूंद चुनावी समर में: यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 6:44PM | Updated Date: Apr 20 2018 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने राज्य के सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके षड्यंत्र को नजर अंदाज कर चुनावी समर में कूंद जाए। यादव ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ विभिन्न नियोजित साजिशें की जा रहीं हैं। हमें उनकी इन साजिशों को नजर अंदाज करने की जरुरत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपना पूरा ध्यान चुनाव जीतने में लगाना होगा, जिससे कि हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्हे धरासायी कर सके। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को जेल भेजे जाने की करते हुए उन्होंने कहा कि श्री पटवारी को जानबूझकर फंसाया गया है। वे सरकार की इस हरकत के सामने घुटने नहीं टेकेंगे। पार्टी श्री पटवारी के साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं को भाजपा लगातार निशाना बना रही है, ताकि उनकी जुबां बंद हो सके और वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर न कर सकें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »