26 Apr 2024, 22:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शोषण और अन्याय खत्म करने कार्य करें युवा पुलिस अधिकारी-शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 6:36PM | Updated Date: Mar 19 2018 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवा पुलिस अधिकारी शोषण और अन्याय को समाप्त करने के लिए कार्य करें। कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाये रखने में योगदान करें। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में यहां प्रशिक्षु पुलिस उप-अधीक्षकों और उप-निरीक्षकों को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि आत्म विश्वास के साथ लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखें, निष्पक्ष रहें, अहंकार नहीं करें और धैर्य रखें। पुलिस की सेवा सामान्य सेवा नहीं है।

विकास के साथ लोगों का सुरक्षित महसूस करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस ने डकैत समस्या को समाप्त किया। नक्सलवाद पर नियंत्रण कायम कर सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने जैसी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस में भर्ती जारी रहेगी। क्षेत्र की समस्याओं को पहचानें और नई कार्य संस्कृति विकसित करें। इस अवसर पर गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह और पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण आगामी 31 मार्च तक जारी रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »