26 Apr 2024, 20:21:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लक्ष्मण सिंह ने की शिवराज से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 12:39AM | Updated Date: Oct 24 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अनुज एवं विधायक लक्ष्मण सिंह ने आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की। अपनी विशिष्ट एवं बेबाक शैली के लिए पहचाने जाने वाले लक्ष्मण सिंह ने चौहान से उनके निवास पर पहुँच कर मुलाकात की। इस मुलाकात के राजनीतिक गलियारों में अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इसे सौजन्य भेंट बताया है। दोनों नेता लगभग 20 मिनट तक साथ रहे। लक्ष्मण सिंह वर्तमान में विधायक हैं और वे राजगढ़ सीट से सांसद भी रह चुके हैं।
 
लक्ष्मण सिंह  एक बार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। हालांकि वे कुछ वर्ष पहले वापस कांग्रेस में आ गए।  कई अवसरों पर सिंह के बयान कांग्रेस सरकार को ही कटघरे में खड़ा करते हुए जान पड़ते हैं। इसके पहले  सिंह चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर कल यहां अपने ज्येष्ठ भ्राता दिग्विजय सिंह के निवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुँच गए थे। कई लोगों ने इसे 'धरना' बताया। सिंह लगभग आधा घंटा दिग्विजय सिंह के निवास के बाहर रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »