27 Apr 2024, 04:47:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केन्द्र सरकार द्वारा बजट में कटौती पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:50AM | Updated Date: Jul 21 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में आज मोदी सरकार द्वारा अपने बजट में मध्यप्रदेश के हिस्से में कटौती करने और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंवैधानिक रुप से गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में तीन बत्ती चौराहे के समीप कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार द्वारा अपने बजट में मध्यप्रदेश के हिस्से के 2677 करोड़ रुपये की कटौती करने और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंवैधानिक रूप से गिरफ्तार कर नजरबंद करने को लेकर एक दिवसीय प्रांत व्यापी धरना दिया गया। धरने के दौरान ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन का समाचार मिलते ही दिवंगत दीक्षित को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी भी उपस्थित थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »