27 Apr 2024, 03:26:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:13PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह में पकड़े गए एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लसूड़यिा आंतरी गांव में कल रात चार लोग अम्बालाल गुर्जर के खेत पर चोरी की नीयत से धूम रहे थे। तभी अम्बालाल अपने साथियों के साथ उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, इस बीच तीन मौके से फरार हो गए, लेकिन हीरालाल को लोगों ने पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
 
हीरालाल को बेहोशी की हालत में पुलिस के डायल 100 वाहन से मनासा ले जाया गया, वहां उपचार के दौरान हीरालाल ने दमतोड दिया। घटनाक्रम के दौरान हीरालाल और उसके तीन अन्य साथियों द्वारा छोड़कर भागे गए ठेले की तलाशी ली गयी, जिसमें चार मोर मृत हालत में मिले, जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मारपीट से हीरालाल की मौत के मामले में आरोपी अम्बालाल, घनश्याम, रामदयाल, शिवनारायण, विक्रम, मुकेश और राम सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »