19 Apr 2024, 13:04:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सत्तर प्रतिशत स्थानीय लोगों को वर्तमान उद्योगों में रोजगार के मामले में भनोत का आश्वासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 7:28PM | Updated Date: Jul 12 2019 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने आज विधानसभा में आश्वासन दिया कि वर्तमान में संचालित उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने संबंधी मुद्दे पर भविष्य में प्रयास किया जाएगा। भनोत वित्त वर्ष 2019 20 के लिए पेश किए गए कमलनाथ सरकार के पहले बजट पर दो दिनों तक हुयी सामान्य चर्चा का जवाब दे रहे थे। भनोत ने अपने जवाब में कहा कि सरकार ने नए स्थापित होने वाले उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। इस पर विपक्ष के कुछ विधायकों ने कहा कि वर्तमान में संचालित उद्योगों को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

 

इस पर भनोत ने कहा कि इस मामले में भी निकट भविष्य में चर्चा कराने का प्रयास किया जाएगा। वित्त मंत्री ने अपने जवाब में बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बजट में विकास कार्यों के 31 हजार चार सौ 63 करोड़ रूपयों का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राजस्व प्राप्ति के उपायों के संबंध में कहा कि तमिलनाडु के आधार पर मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी संबंधी गाइडलाइंस में दरें 20 प्रतिशत कम कर दी गयी हैं। इस आधार पर सरकार को राजस्व बढ़ने का अनुमान है। तमिलनाडु में ये दरें 30 प्रतिशत कम करने पर राजस्व में भी लगभग इतनी ही वृद्धि दर्ज की गयी थी। भनोत ने कहा कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के हिस्से में लगभग 2700 करोड़ रूपए कम कर रही है। यह ठीक नहीं है।

 

विपक्षी दल के विधायकों को केंद्र सरकार से इस राज्य को यह राशि दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने चर्चा के दौरान विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए बिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा कि तीर्थदर्शन योजना बंद नहीं की गयी है। इसी तरह आयुष्मान योजना भी जारी है और इसके लिए 378 करोड रूपयों का प्रावधान किया गया है। गायों, गौशालाओं और अन्य मद में किए गए प्रावधानों के बारे में भी वित्त मंत्री ने बताया। वित्त मंत्री के जवाब के बाद दो दिन तक चली सामान्य चर्चा समाप्त हो गयी। चर्चा में लगभग 31 सदस्यों ने हिस्सा लिया। लगभग 21 सदस्य कल सदन में अपनी बात रख चुके थे। चर्चा संपन्न होने के बाद कार्यसूची में शामिल अन्य विषयों को पूर्ण कर सदन की कार्यवाही सत्रह जुलाई की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »