02 May 2024, 21:39:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में कोरोना को 281 मरीज हुए ठीक ,180 नये मरीज मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2022 10:43AM | Updated Date: Feb 13 2022 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची । झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 281लोग ठीक हुए हैं और 180 नये मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान इससे किसी की भी मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 47, बोकारो 14, देवघर से दो, धनबाद से तीन, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम से 64, गिरिडीह से दो, जामताड़ा से एक, खूंटी से पांच, कोडरमा से नौ,पाकुड़ से दो, पलामू से आठ रामगढ़ से दो, सिमडेगा से तीन और पश्चिमी सिंहभूम जिले से 13 नये कोरोना मरीज शामिल है। वहीं, राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 433134 हो चुकी है और अब तक कुल 20440911 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में 1867 सक्रिय केस बचे है जबकि प्रदेश में कोरोना से 425953 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5314 मरीजों की मौत अब तक कोरोना से हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »