26 Apr 2024, 18:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर में दो ट्रांसपोर्टरों से 17 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 1 लाख का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:48PM | Updated Date: Dec 3 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश की इंदौर नगर निगम ने दो ट्रांसपोर्टरों को यहां छापा मारकर 17 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ एक लाख रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि कल रात एक सूचना पर लसूड़िया मोरी क्षेत्र के दो ट्रांसपोर्टर के यहां छापा मारा गया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने एक ट्रांसपोर्टर के एक ट्रक में लदी 15 टन पॉलीथिन जप्त कर उसके खिलाफ एक लाख रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की। वहीं, दूसरे टांसपोर्टर से दो टन पॉलीथिन जप्त की गयी है। कार्रवाई के दौरान दूसरा टांसपोर्टर भाग गया, जिसके चलते उसकी गोदाम को सील कर दिया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »