27 Apr 2024, 12:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ऑस्कर नॉमिनेटेड प्रोड्यूसर की पत्नी ने किया सुसाइड, बालकनी से लगाई छलांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2024 1:37PM | Updated Date: Feb 2 2024 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रोड्यूसर ब्रैडली थॉमस को इस साल ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। उनकी फिल्म 'किलर ऑफ द फ्लार मून' काफी चर्चा में रही। इसी बीच प्रोड्यूसर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। ऑस्कर नॉमिनेटेड प्रोड्यूसर ब्रैडली थॉमस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रोड्यूसर ने अपनी पत्नी को हमेशा के लिए खो दिया है। प्रोड्यूसर की पत्नी इसाबेल थॉमस ने आत्महत्या कर ली है। 39 साल की इसाबेल को लॉस एंजिलिस के होटल में मृत पाया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि इसाबेल सोमवार की रात मृत पाई गई। उन्होंने होटल की बालकनी से झलांग लगा दी थी। मेडिकल जांच में पाया गया कि प्रोड्यूसर की पत्नी ने सुसाइड किया है। उंचाई से गिरने के चलते उनके शरीर में कई इंजरीज भी हुई हैं। मामले की जांच में ये भी पाया गया कि आत्महत्या के बावजूद भी कोई नोट नहीं मिला है। इसाबेल के आत्महत्या  करने की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। 

ब्रैडली थॉमस  और इसाबेल की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। दोनों कई मूवी प्रीमियर्स और इवेंट्स में एक साथ नजर आते थे। दोनों को आखिरी बार एक साथ 13 जनवरी 2024 को स्पॉट किया गया। दोनों बाफ्टा टी पार्टी में शामिल हुए थे। इसाबेल के निधन पर हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »