26 Apr 2024, 18:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हॉकी टीम इंग्लैंड से 0-6 से कांस्य पदक मैच हारीं गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:22PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोस्ट। भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड के हाथों 0-6 की करारी शिकस्त के साथ अपना कांस्य पदक मुकाबला भी गंवा बैठी। इंग्लैंड के लिये सोफी ब्रे ने 44वें, 49वें और 56वें मिनट में तीन गोल दागे जबकि पियर्ने वेब ने 27वें, लॉरा अंसवर्थ ने 55वें और कप्तान एलेक्सांद्र डैनसन ने 57वें मिनट में गोल करते हुये भारतीय टीम को बुरी तरह से धो दिया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की थी और पहले ही क्वार्टर में गेंद पर कब्जा करते हुये मौके बना।
 
आठवें मिनट में उसने दो लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन गुरजीत कौर के प्रयासों को इंग्लैंड की गोलकीपर मैडेलिन हिंच ने बेकार कर दिया। इंग्लैंड को फिर 12वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे भारतीय गोलकीपर सविता ने बचा लिया। मैच के दूसरे क्वार्टर में फिर दोनों टीमों ने लगातार गोल के मौके बनाये। लेकिन इंग्लैंड ने हाथ आये अहम मौकों को भुनाया और 27वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर वेब ने गोल दाग टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1-0 पर रहीं। उस समय तक भारत के मुकाबले में वापसी की उम्मीद थी और तीसरे क्वार्टर में भारत ने तीन पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »