27 Apr 2024, 00:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

क्या आप जानते हैं गूगल की इस कार्यप्रणाली के बारे में?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 8:58PM | Updated Date: Mar 6 2018 8:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल अपने उपयोगकर्ताओं की हर एक गतिविधि पर नजर रखता है, गूगल उन सभी उपयोगकर्ताओं का डाटा अपने पास रखता है जो उसका इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे की वजह गूगल की वह नीति है जिसके तहत वो अपने यूजर को बेहतर सुविधा देने की कोशिश में लगा है। ये बात गूगल के अधिकांश यूजर्स को भी पता है, लेकिन अधिकांश यूजर्स को शायद इस बात का पता नहीं होगा कि यूजर्स गूगल पर जो भी कमांड देते हैं वो गूगल के डाटाबेस में ऑडियो फाइल के रूप में सेव हो जाती है। मतलब आपका पूरा रिकॉर्ड गूगल के पास सेव हो जाता है। जिसके जरिए आपको ट्रेक करने के साथ ही पूरी नजर आप पर रखी जाती है।

इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है आप इस सेटिंग को ऑफ करके ऐसा होने से रोक सकते हैं। इस सेटिंग को यूज करना बहुत ही आसान है।

आईटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि गूगल हम पर पूरी तरह नजर तो रखती है लेकिन उसके कुछ फायदे भी होते हैं। जैसे आपकी गूगल सर्च के मुताबिक आपको पसंदीदा या जरूरत की चीजों के एड आने लगते हैं। ऐसे ही दूसरे कई फायदे हैं। यूजर को खुद डिसाइड करना चाहिए कि वो फायदे और नुकसान साथ चाहते हैं या नहीं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »