18 Apr 2024, 13:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने लॉन्‍च कर दिया दुनिया का पहला...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 11:58AM | Updated Date: Dec 14 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जियो ने दुनिया का पहला आर्टिफिसियल इन्टेलीजेंस पर आधारित पेटेंटेड वीडियो काल असिस्टेंट (बीओटी) लाँच किया है जिसे 4जी फोन कॉल के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीओटी को किसी अन्य अप्लीकेशन के बिना इन्स्टाल किया जा सकता है।
 
जियो वीडियो काल असिस्टेंट कस्टमर सपोर्ट और ग्राहक संपर्क के लिए एक क्रांति साबित हो सकती है। इसे अमेरिकी कंपनी रेडिसिस के सहयोग से विकसित किया गया है। इसके जरिए व्यवसायिक और अन्य उपभोक्ता अपने ग्राहकों से त्वरित और बिना किसी परेशानी के जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे व्यवसायी अपने ग्राहकों से बेहतर तरीके से संवाद स्थापित कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »