26 Apr 2024, 18:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Lenovo ने लॉन्च दुनिया का पहला 5G पर्सनल कंप्यूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:24PM | Updated Date: May 30 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लैपटॉप, मोबाइल बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी लेनोवो और चीपसेट बनाने वाली जानी-मानी कंपनी क्वॉलकम ने संयुक्त साझेदारी के तहत दुनिया का पहला 5G पर्सनल कंप्यूटर (PC) लॉन्च किया है। इसे Project Limitless नाम दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।
 
यह पीसी क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 8cx 5G कंप्यूटर प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है, जो कि दुनिया का पहला 7nm प्लैटफॉर्म है। इसे 5G कनेक्टिविटी वाले पीसी के लिए तैयार किया गया है। टेक एक्सपर्ट का मानना है 5G टेक्नोलॉजी में डाउनलोडिंग स्पीड 4G से करीब 100 गुना ज्यादा होगी।
क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 8cx 5G कंप्यूट प्लैटफॉर्म मल्टि-गीगाबीट LTE को सपॉर्ट करता है। टेक एक्सपर्ट्स की माने तो यह स्पीड के मामले में मास्टर ब्लास्टर साबित होगा। इसमें डाउनलोडिंग स्पीड 4G से करीब 100 गुना ज्यादा होगी। 5G टेक्नॉलजी में 2Gbps की स्पीड से आप एक मूवी भी सिर्फ 2.5 से 3 सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं।
 
इसमें जबरदस्त बैटरी लाइफ दी गई है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी दावा कर रही है कि इसे एक बार चार्ज करके कई दिनों तक चलाया जा सकता है। इसमें क्वॉलकम स्नैपड्रैगन X55 5G मॉडेम दिया गया है। यह 8 चैनल LPDDR4x RAM तक सपॉर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें यूएफएस 3.0 फ्लैश स्टोरेज भी दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »