26 Apr 2024, 19:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : टीम की हार से दुखी होकर इस खिलाड़ी ने लिया फुटबॉल से संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 4:13PM | Updated Date: Jul 5 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अंतिम-16 मैच में बेल्जियम से हारने के बाद जापान के मिडफील्डर केसुक होंडा ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बेल्जियम ने सोमवार देर रात खेले गए मैच में जापान को 3-2 से हरा दिया था। मैं राष्ट्रीय टीम से अपना करियर खत्म कर रहा हूं।
 
मैं खुश हूं क्योंकि हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं और अब उनके हाथ में है कि वो जापान के लिए नया इतिहास लिखें। होंड़ा ने राष्ट्रीय टीम में 2008 में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने देश के लिए कुल 98 मैच खेले हैं और 37 गोल किए हैं। वह 2011 में एएफसी एशियन कप जीतने वाली जापान टीम का हिस्सा थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »