27 Apr 2024, 07:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोलकीपर डेविड को रिकॉर्ड चौथी बार मिला मैनचेस्टर प्लेयर अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 6:35PM | Updated Date: May 2 2018 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मैनचेस्टर यूनाइटेड गोलकीपर डेविड डी जिया को पांच वर्षो में रिकाॅर्ड चौथी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड अवार्ड समारोह में सर मैट बुस्बी ट्रॉफी से नवाजा गया है। स्पेन के डेविड को इसी के साथ प्लेयर्स प्लेयर आॅफ द ईयर ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।
 
वह इसी के साथ यह अवार्ड पाने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आगे निकल गये हैं जिन्होंने वर्ष 2004, 2007 और 2008 में तीन बार यहां खिताब जीते हैं। क्लब के इतिहास में सबसे अधिक बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान पाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
 
मैनचेस्टर गोलकीपर को इस अवार्ड के लिए 107,000 वोटों के आधार पर विजेता चुना गया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी को कुल 67 फीसदी मत मिले। उनके बाद जैस लिंगार्ड रहे जिन्हें 10 फीसदी जबकि रोमेलू लुकाकू को आठ फीसदी मत मिले। क्लब के अभी तक सभी चैंपियनशिपों में 21 बार कोई गोल नहीं खाने वाले डेविड ने कहा - मैं यह अवार्ड पाकर बहुत खुश हूं।
 
अन्य विजेताओं में युवा फुटबाॅलर स्कॉट मैकतोमिनय को जोस मोरिन्हो प्लेयर आॅफ द ईयर ट्राफी प्रदान की गयी। वहीं यूनाइटेड छोड़ने जा रहे मिडफील्डर माइकल कैरिक को भी अपने क्लब के लिये दी गई सेवाओं के लिये विशेष अवार्ड दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »