29 Mar 2024, 18:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोवा की पहली हार, जमशेदपुर ने 1-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 1:12AM | Updated Date: Nov 27 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फातोर्दा। हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन में एफसी गोवा का अजेय क्रम टूट गया है। मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपने पांचवें लीग मैच में मेजबान गोवा को जमशेदपुर एफसी से 0-1 के अंतर से हार मिली। मैच का एकमात्र गोल जमशेदपुर के सर्गियो गास्टेल ने 17वें मिनट में किया। कास्टेल ने इस सीजन का अपना चौथा गोल किया। गोवा को इस मैच में अपने तीन अहम खिलाड़ियों-सिमिलेन डोंगेल, हुगो बोउमोस और स्टार स्ट्राइकर फेरान कोरोमिनास की कमी खली। 

हालांकि इसके बावजूद गोवा की टीम ने कई बेहतरीन हमले किए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। गोवा को पांच मैचों के बाद पहली हार मिली है जबकि इतने ही मैचों के बाद जमशेदपुर की टीम अजेय क्रम बरकरार रखने में सफल रही है। इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ जमशेदपुर की टीम कुल 10 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसकी यह तीसरी जीत है। दूसरी ओर, गोवा के खाते में अभी भी आठ अंक हैं और वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »