04 May 2024, 20:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कजरारी आंखों के लिए घर पर बनाएं DIY ऑर्गेनिक काजल, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2024 6:57PM | Updated Date: Apr 24 2024 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काजल लगाने से आपकी आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए इसे लगभग हर महिला लगाना पसंद करती है।  आप चाहे कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट अपने स्किन पर लगा लें लेकिन काजल ना लगाओ तो चेहरा एकदम सुना सुना लगता है।  दरअसल, काजल एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसको लगाने का चलन सदियों पुराना है।  ना जाने कितनी ही पीढ़ियों से महिलायें इसे लगा रही हैं।  ऐसी मान्यता है कि काजल लगाने से नजर नहीं लगती। साथ ही यह भी माना जाता है कि काजल को अपनी आँखों में लगाने से आंखें बड़ी और सुरमई लगने लगती हैं। ऐसे में ज़्यादातर लोग काजल का सितमल करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले ज़्यादातर काजल में ऐसे कई रासायनिक केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिस वजह से लोगों की आंखों में खुजली और इरिटेशन की समस्या बढ़ जाती है जिसके कारण महिलाओं की आंखें लाल होने लगती है और उसमें जलन की समस्या होने लगती हैं।  कई बार इसी कारण आंखों में एलर्जी की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आप घर पर ही काजल बना सकते हैं।  घर पर काजल बनना बेहद आसान है।   चलिए हम आपको बताते हैं इसे आप घर पर कैसे बनाएं? 

काजल के लिए सामग्री

4 बादाम, 2 चम्मच सौंफ, 2  चम्मच घी।  कुछ बूँद नारियल तेल, कैसे बनाएं काजल?

काजल कैसे बनाएं?

होममेड काजल बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ और क्रश किये हुए बादाम को एक रुई के फाहे में डालें और और अब उस रुई को बाती के आकार में बनाएं। अब एक दिया में 2 चम्मच गई लें और उसमें ये बाती डालें। अब दिया के ऊपर एक थाली रखे।  थाली को ऐसे रखे की बाती बुझनी नहीं चाहिए। जब दिया का घी खत्म हो जाये तब थाली को पलटकर देखन। उसमें जमे कहजल को अच्छी तरह से खुरच लें और एक डिब्बे में निकालें। अब उस डिब्बे में नारियल तेल की कुछ बुँदे मिलाएं। आपका होममेड काजल तैयार है।  इसके इस्तेमाल से आपकी आँखों को कोई परेशानी नहीं होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »