27 Apr 2024, 00:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 'सुई-धागा के सेट पर शूटिंग के दौरान वरुण धवन के घायल होने की खबर है। इस फिल्म की शूटिंग चंदेरी में कर रहे है। जानकारी के मुताबिक वरुण फिल्म से जुड़ा कोई एक्शन सीन कर रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान उन्हें बड़ी चोट नहीं लगी है।
 
जानकारी के मुताबिक वरुण को जो सीन करना था उसके लिए उन्होंने कोई बॉडी डबल न लेकर खुद ही सीन करने की ठानी, जिसमें उनका टाइमिंग चूक गया और वह खुद को घायल कर बैठे। बताया जा रहा है कि उनके माथे पर कट के निशान आये है। वरुण धवन के घायल होने पर सेट पर तुरंत डॉक्टर बुला लिया गया। वरुण धवन ने फिल्म की शूटिंग दिन के लिए कैंसल नहीं की और दिन का शेड्यूल घायल होने के बाद भी पूरा किया। 
 
वरुण धवन खतरे से बाहर है। यह फिल्म मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देने के लिए बनाई जा रही है। जिसमें वरुण धवन एक दर्जी और अनुष्का शर्मा कढ़ाई काम करने वाली लड़की की भूमिका में नजर आएँगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मध्य प्रदेश में चल रही है। फिल्म 'सुई धागा' का निर्माण यशराज बैनर कर रहा है। वही इस फिल्म के सह निमार्ता मनीष शर्मा है। फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होनेवाली है। फिल्म 'सुई-धागा' का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »