27 Jul 2024, 05:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Katrina Kaif ने सलमान खान संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ रहना मेरे लिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2023 3:41PM | Updated Date: Dec 6 2023 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला। टाइगर 3 की पूरी कास्ट और क्रू फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसे दुनिया भर के दर्शकों से सराहना मिल रही है। खैर, कैटरीना और सलमान एक दूसरे के फेवरेट हैं और एक साथ काफी अच्छा रिलेशनशिप शेयर करते हैं। फैंस स्टार्स को एक साथ किसी भी प्रोजेक्ट में देखना पसंद करते हैं।

फिल्मफेयर के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कैटरीना ने सलमान के साथ अपने रिश्तों और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में अपने दिल की बात कही।कैटरीना कैफ ने कहा कि सलमान के बारे में अद्भुत बात यह है कि पिछले कुछ सालों में उनकी प्रोफेशनल रिश्तें निश्चित रूप से विकसित हुआ है। जब उन्होंने पहली बार उनके साथ शूटिंग की तो उन्होंने एक न्यूकमर के रूप में शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में आज उन्हें इस इंडस्ट्री में पहचान मिल गई है।

कैटरीना कैफ ने कहा कि वह और सलमान कोई भी सीन करने में एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके बीच बहुत एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान है और मैंने एक जगह बना ली है।रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस अब टाइगर 3 को एक महीने बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। खैर, यह सलमान के उन सभी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।कैटरीना कैफ की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही मेरी क्रिसमस में दिखाई देने वाली है। फिलहाल वह अपने पति विक्की कौशल संग क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »