09 May 2025, 13:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख लिया बप्पा का आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2023 1:39PM | Updated Date: Sep 25 2023 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सलमान खान और शाहरुख खान रविवार की शाम महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे। दोनों वहां गणपति का दर्शन पहुंचे थे। शाहरुख खान ब्लू कलर के कुर्ते में थे, जबकि सलमान रेड कुर्ते में नजर आए। सीएम शिंदे ने शाहरुख और सलमान को शॉल देकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों स्टार्स को गणेश जी की मूर्ति भी गिफ्ट की।

इसके अलावा सलमान की बहन अर्पिता भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची थीं। सीएम के आवास पर कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे थे। इसमें भूषण कुमार, आशा भोसले, ​पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल, बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं। सीएम के आवास में शाहरुख खान की मुलाकात जैकी श्रॉफ से हुई। शाहरुख ने उन्हें प्यार से गले लगाया और किस भी किया। ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। जाहिर है कि शाहरुख और जैकी श्रॉफ ने एक साथ किंग अंकल, देवदास और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »