02 Jul 2025, 06:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दबंग-3 में अभिनेता सलमान खान अपने दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी सई के साथ रोमांस करेंगे। इस फिल्‍म में सई सलमान खान कर प्रेमिका का रोल अदा करेंगी। पहले बताया जा रहा था कि महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी सलमान के साथ नजर आएंगी, लेकिन अश्वामी फिल्म के लिए तैयार नहीं हुईं तो सई को ले लिया गया। गौरतलब है कि दबंग-3 एक प्रीक्वल है।
 
इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह चुलबुल पांडे इंस्पेक्टर बनता है। साथ ही कहानी को दबंग-2 के बाद भी आगे बढ़ाया जाएगा, इसलिए फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान, सोनाक्षी, सई, महेश मांजरेकर और प्रमोद खन्ना नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »