मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला काफी समय से दुबई में छुट्टियां बिता रही हैं। उनके कई फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर वायरल हुए थे। वह क्रिकेट खेलते नजर आई थीं। अब उन्होंने दुबई में 20 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। जब उनकी तस्वीरें सामने आईं तो फैंस हैरान रह गए।
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला छुट्टियों के दौरान अलग अलग तरह की चीजों का अनुभव ले रही हैं। इसी दौरान उन्होंने स्काई डाइविंग का एक्सपीरियंस भी लिया। स्काई डाविंग की तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- हैप्पीनेस का एक और साल, खुशी का एक और साल, स्काई डाइव का एक और साल।
उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्वशी के बोल्ड अंदाज को फैंस खूब पसंद करते हैं। उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड में फिल्म द सिंह साहब ग्रेट से डेब्यू किया था। इसके बाद इन्हें दिव्या कोसला कुमार की फिल्म 'सनम रे' ऑफर हुई थी। उर्वशी बॉलीवड की कई फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, और सौरभ शुक्ला अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी कर रहें हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।