मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभी हाल ही में तारा को रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया है। इस दौरान तारा व्हाइट चोली के साथ मैचिंग लहंगे में 'प्रिंसेस' दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने सिर पर व्हाइट कलर का पल्लू लिया था। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन स्ट्रेट हेयर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। तारा बेहद कातिलाना अंदाज में रैंप वॉक करती हुई नजर आईं। इस दौरान वह कातिलाना अंदाज में नजर आई।