30 Apr 2024, 05:04:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लिव इन पार्टनर का खूनी खेल! हत्या कर अलमारी में लाश छिपा गया बॉयफ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2024 8:17PM | Updated Date: Apr 4 2024 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। द्वारका जिले के डाबरी थाना इलाके में एक आलमारी के अंदर से लड़की की लाश पुलिस ने बरामद की है। लड़की पिछले डेढ़ महीने से उसी फ्लैट में अपने लिव-इन पार्टनर विपल टेलर के साथ रह रही थी। मृतका का नाम रुखसार राजपूत है। रुखसार के पिता मुस्तकीम ने पुलिस को कॉल कर हत्या की जानकारी दी थी। लड़की के गले पर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि गला दबाकर लड़की की हत्या की गई है।

द्वारका जिला पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च की रात करीब 11:45 बजे एक पीसीआर कॉल मिला। कहा गया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो कॉलर मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रुखसार की विपल टेलर नाम के युवक ने हत्या कर दी है और भाग निकला है। पुलिस के मुताबिक, मुस्तकीम में आगे बताया कि पिछले डेढ़ महीने से उनकी बेटी रुखसार विपल के साथ इस फ्लैट में लिव इन में रह रही थी।

जब पुलिस की टीम फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो उन्हें अलमारी में लड़की की लाश बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक लड़की के गले पर निशान मिला है इस वजह से पुलिस को आशंका है की गला दबाकर हत्या की गई है। इतना ही नहीं, शरीर पर भी चोट के कुछ निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि स्पष्ट हो सके कि मौत की वजह क्या है, और जो शरीर पर चोट के निशान हैं, वह कितने गहरे और किस चीज के हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रुखसार के पिता मुस्तकीम की शिकायत पर पुलिस ने कत्ल की एफआईआर रजिस्टर कर ली है, और विपल टेलर की तलाश शुरू कर दी है। विपल सूरत गुजरात का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »