26 Apr 2024, 19:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हर्षवर्धन ने उत्तराखंड सड़क हादसे पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 5:16PM | Updated Date: Oct 20 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने उत्तराखंड हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जतायी है। डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को ट्वीट करके इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘हाइवे पर पत्थर गिरने से हुए दर्दनाक हादसे की खबर से व्यथित हूं। हादसे में लोगों के हताहत होने की खबर दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 
शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’ उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से  करीब 60 किलोमीटर दूर केदारनाथ  राष्ट्रीय मार्ग पर चंडिकाधार के पास कल शाम  पहाड़ से अचानक बड़ी चट्टान गिर गयी  इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते एक कार  और दो मोटरसाइकिलें इसकी चपेट में आ गयीं।
 
रुद्रप्रयाग के  जिला आपदा परिचालन केंद्र प्रभारी हरीश चन्द्र शर्मा ने ‘यूनीवार्ता को आज को  बताया  कि कल शाम करीब साढ़े सात बजे  केदारनाथ-गौरीकुंड जाने वाले राष्ट्रीय  राजमार्ग  संख्या 107 स्थित चण्डिकाधार के पास बोल्डर गिरने से दो  मोटरसाइकिलें तथा एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर चार सौ मीटर गहरी खाई में जा  गिरीं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। अंधेरा होने के कारण  राहत कार्य रोक दिया गया।  आज सुबह  राहत  कार्य शुरू करने के दौरान पांच और शव  बरामद हुए हैं। बुरी तरह कुचल जाने के कारण शवों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »