27 Apr 2024, 10:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में जल संकट से निपटने में सहयोग करे केंद्र: संजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 5:20PM | Updated Date: Jun 26 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने दिल्ली में जल संकट से निपटने में केंद्र सरकार के सहयोग का अनुरोध करते हुए बुधवार को कहा कि यमुना के जल संग्रहण क्षेत्र में वर्षा जल संचयन की अनुमति दी जानी चाहिए। सिंह ने सदन में देश में पेय जल की आपूर्ति सहित जल संकट से संबंधित चुनौतियों’ पर चर्चा शुरू करते हुए कहा कि दिल्ली में 88 प्रतिशत लोगों तक पेयजल पाइप के जरिए पहुंच रहा है और 12 प्रतिशत आबादी इसके दायरे से बाहर है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी बस्तियों तक पेयजल पहुंचाने में बुनियादी ढ़ांचे की कमी सबसे बड़ी चुनौती है और इससे निपटने में केंद्र सरकार को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को कभी भी उसके हिस्से का पूरा पानी  नहीं मिला है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली के यमुना जल संग्रहण क्षेत्र में वर्षा जल का संचयन करने से इस समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति तथा सहयोग की जरुरत होगी। केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेयजल की समस्या को लेकर केंद्र सरकार के साथ बातचीत की है जिस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »