27 Apr 2024, 09:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सर्कुलर अर्थव्यवस्था से 1.4 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होंगे: कांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:39AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने सोमवार को यहां कहा कि  सर्कुलर अर्थव्यवस्था से अगले पांच से सात वर्षा में 1.4 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने और इसमें लाखों नये उद्यमी बनाने की क्षमता है। कांत ने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सर्कुलर अर्थव्यवस्था को क्रियान्वित करने के लिए सतत विकास और संसाधनों की सर्क्यलैरिटी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी के बढ़कर 9.7 अरब पर पहुंचने का अनुमान है जिसमें से तीन अरब लोग मध्यमवर्गीय होंगे और यह उपभोग करने वाला सबसे बड़ा समुदाय होगा।

इसके लिए प्रति व्यक्ति 71 प्रतिशत अधिक संसाधन की जरूरत होगी और इसके परिणाम स्वरूप खनिज और वस्तुओं की मांग वर्ष 2014 के 50 अरब टन से बढ़ेकर वर्ष 2050 में 130 अरब टन हो जायेगा। कांत ने कहा कि यदि वाहनों की लाइफ समाप्त नीति को कार्बन उत्सर्जन के मानकों को निर्धारित समय के अनुसार  लागू किया जाता है और तो वर्ष 2021 तक 2.2 करोड़ वाहन सड़क से हट जायेंगे। इसमें 80 फीसदी दोपहिया वाहन, 14 प्रतिशत कार और तीन प्रतिशत तिपहिया एवं व्यावसायिक वाहन होंगे। वाहनों की लाइफ समाप्त करने की नीति से विकास के लिए बड़े पैमान पर कारोबार बढ़ने, संपदा निर्माण और रोजगार सृजन की संभावना है। उन्होंने सर्कुलर अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय एजेंडा बनाने और इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए गैर सरकारी संगठनों को बढ़ाने देने की आवश्यकता बतायी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »