26 Apr 2024, 14:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उग्रवादी हमला पूर्वोत्तर में शांति भंग करने की कोशिश : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 6:41PM | Updated Date: May 21 2019 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अरूणाचल प्रदेश में नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक तिरोंग अबोह समेत 11 लोगों की मंगलवार को उग्रवादी हमले में हत्या पर क्षोभ व्यक्त करते हुए इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश करार दिया है। सिंह ने कहा है कि वह इस घटना से क्षुब्ध तथा स्तब्ध हैं। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति को अस्थिर करने की क्रूर कोशिश है। इस घृणित अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। रिपोर्टा के मुताबिक अरूणाचल प्रदेश के तिरप जिले के बोगापानी में नागा उग्रवादियों ने विस्फोट कर विधायक तिरोंग अबोह पर हमला किया जिसमें उनके अलावा 10 अन्य लोगों की मौत हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »