27 Apr 2024, 07:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेब्यू पारी में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने हनुमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 12:14PM | Updated Date: Sep 11 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विहारी केनिंग्सटन ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिती में पहुंच गई है। लेकिन टीम इंडिया और भी मुश्किल में फंस सकती थी अगर रविन्द्र जडेजा और हनुमा विहारी ने बेहद अहम साझेदारी ना निभाई होती तो। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर बहुत बड़ी बढ़त लेने से रोका।
 
इस दौरान टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में ही अर्धशतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। हनुमा अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले भारत के 26वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा आखिरी बार अपनी पहली टेस्ट पारी में हार्दिक पांड्या ने किया था।
 
इतना ही नहीं वो इंग्लैंड की जमीं पर भी अपनी पहली पारी में ही अर्धशतक जमाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले रूसी मोदी(1946 में 57* रन), सौरव गांगुली(1996 में 131 रन) और राहुल द्रविड़(1996 में 95 रन) ने ये कारनामा किया था। पहले तीन टेस्ट के बाद आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए हनुमा विहारी को टीम के साथ जोड़ा गया था। लेकिन आखिरी टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »