27 Apr 2024, 04:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप के बाद ICC के CEO पद से इस्‍तीफा देंगे डेविड रिचर्डसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 12:55PM | Updated Date: Jul 4 2018 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन अगले साल इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। आईसीसी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। रिचर्डसन 2002 में आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) बने थे। इसके बाद वे 2012 में मुख्य कार्यकारी के रूप में प्रमोट हुए थे।
 
आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा, पिछले 16 वर्षों से, खासकर सीईओ के रूप में पिछले छह वर्षों से, क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए, आईसीसी बोर्ड की ओर से मैं डेविड को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी उपलब्धियां खुद बयां करती है। हाल के दिनों में खेलों के व्यापारिक सफलता में आईसीसी टीम के रूप में उनका मार्गदर्शन शानदार रहा है। 
 
रिचर्डसन ने कहा, एक क्रिकेटर के रूप में सबसे कठिन काम यह जानना है कि आपके रिटायर होने का समय कब है। लेकिन मेरे लिए अगले वर्ष विश्व कप के बाद इसका अंत सही है। आईसीसी में मैंने पूरा आनंद लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »