27 Apr 2024, 04:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड दौरे से पहले खुद को फिट करने में जुटे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 11:52AM | Updated Date: May 31 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले खुद को फिट करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। आईपीएल 2018 के दौरान कोहली को गर्दन में चोट लग गई थी। इसी वजह से विराट काउंटी क्रिकेट खेलने नहीं जा पाए। फिलहाल विराट अपनी चोट से उबरने में जुटे हुए हैं। इसके लिए वो रिहैब प्रोग्राम कर रहे हैं। एक वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया।
 
उस वीडियो में विराट ने कहा कि, काफी मेहनत कर रहा हूं, रिहैब शुरू हो चुका है, फिट होने के लिए जिसकी इजाजत है, वो कर रहा हूं। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट 15 जून को बेंगलुरू में फिटनेस टेस्ट देंगे। इसी वजह से विराट अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड दौरे पर भारत को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। उससे पहले टी-20 और वनडे सीरीज खेली जानी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »