27 Apr 2024, 02:13:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वापस अपने ससुराल पहुंची हसीन जहां, कहा - अब यहीं रहना है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2018 2:37PM | Updated Date: May 6 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाने वाले पत्‍नी हसीन जहां ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। हसीन जहां मोहम्मद शमी के अमरोहा स्थित घर पहुंच गईं हैं। इस बात को लेकर उन्होंने कहा है कि अब मुझे यहीं रहना है। हसीन जहां अपने साथ बेटी और अपने वकील को लेकर अमरोहा पहुंची हैं।
 
यहां तक कि उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में पहुंचकर खुद को सुरक्षा देने की मांग भी की है। हसीन जहां रविवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक अमरोहा के डिडौली कोतवाली पहुंचीं। हसीन जहां ने पुलिस को खुद की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है और शमी के घर में रहने की इच्छा जताई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »