26 Apr 2024, 12:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एली नहीं बल्कि उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 2:26PM | Updated Date: Apr 24 2018 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर आए दिन कोई न कोई खबरें आती रहती हैं। दोनों को कई बार साथ मे स्पॉट भी किया गया है, लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक एली को डेट नहीं कर रहे हैं, बल्कि हार्दिक की जिंदगी मे बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कदम रखा है।
 
सूत्रों के अनुसार हार्दिक इन दिनों बॉलीवुड की हसीना उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक और उर्वशी को मुंबई में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। दोनों मुंबई में हुए कारोबारी गौतम सिंघानिया की एक पार्टी में शामिल हुए थे और यही पर हार्दिक, उर्वशी के साथ जमकर फ्लर्ट कर रहे थे। इस पार्टी में मौजूद लोगों ने कहा है कि दोनों के बीच शानदार केमेस्ट्री दिखी। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन खबरों पर एली का क्या रिएक्शन होता। वैसे बता दें कि उर्वशी को हाल ही में फिल्म हेट स्टोरी 4 में देखा गया है।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »