26 Apr 2024, 16:51:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : मुंबई इंडियन्स की टीम में हुआ ये बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 2:17PM | Updated Date: Mar 19 2018 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स के अगले महीने से शुरू होने वाले 11वें संस्करण के लिए जेसन बेहरेनड्रॉफ की जगह मिशेल मैकक्लेनघन को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार आईपीएल की तकनीकी समिति ने मुंबई इंडियन्स में इस बदलाव की अनुमति दी है। मुंबई की टीम में आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन की जगह न्यूजीलैंड के मिशेल को टीम में चुना गया है।
 
बेहरेनड्रॉफ पीठ की चोट से पीड़ि‍त हैं और आईपीएल-2018 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्लेयर्स रेग्युलेशन के आधार पर मुंबई को पंजीकृत एवं उपलब्ध खिलाड़ी पूल(आरएपीपी) से स्थानापन्न खिलाड़ी को चुनने की अनुमति है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कीवी खिलाड़ी मैकक्लेनगन को उनके आधार मूल्य एक करोड़ रूपए की कीमत पर टीम में शामिल किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »