26 Apr 2024, 13:33:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किराए के घर में रह रहे हैं विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 11:23AM | Updated Date: Mar 14 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने फ्लैट की बालकनी की तस्वीर शेयर की थी। आपको बता दें कि इस फ्लैट के लिए कोहली हर महीने 15 लाख रुपए किराया देते हैं। इसके अलावा इस फ्लैट के लिए 1.5 करोड़ रुपए अलग से डिपोजिट कराए गए हैं। वहीं 1 लाख रुपए स्टैंप ड्यूटी के तौर पर दिए गए हैं। रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर कोहली कम से कम एक साल तक रहेंगे।
 
2016 में कोहली ने वर्ली के एक प्रॉजेक्ट स्काई बंग्लो में 8,000 वर्ग फुट का फ्लैट बुक किया था, जो अभी तैयार हो रहा है। इस फ्लैट को तैयार होते-होते कम से कम अभी एक साल लग जाएंगे। इसकी कीमत 34 करोड़ रुपए है। मौजूदा समय में कोहली और अनुष्का जिस फ्लैट में रह रहे हैं उसका एग्रीमेंट 24 महीनों के लिए किया गया है। ये फ्लैट एनी बेसंट रोड, वर्ली स्थित रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर 2675 वर्ग फुट में बना हुआ है। विराट की तरफ से इस रेन्ट एग्रीमेंट पर उनके बड़े भाई विकास कोहली ने साइन किए थे।
 
इस डील में मुंबई का जो लोकल एड्रेस दिया गया है वो अनुष्का के वसोर्वा के बदीर्नाथ टॉवर के घर का है। पिछले दिसंबर कोहली ने अनुष्का से शादी करने के बाद दिल्ली को छोड़कर मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका के टूर से लौटने के बाद कोहली ने वर्ली में यह फ्लैट किराए पर लिया। कोहली श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं और वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बिता रहे हैं। हाल में उन्होंने अनुष्का को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »