27 Apr 2024, 04:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : वेंकटेश प्रसाद बने पंजाब के गेंदबाजी कोच, ब्रैड हॉज मुख्य कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 11:59AM | Updated Date: Mar 5 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। वेंकटेश प्रसाद को रविवार को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए किंग्स इलेवन पंजाब का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। दो दिन पहले भारत के इस पूर्व गेंदबाज ने जूनियर राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 
 
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉज अगले तीन सत्र के लिए टीम के मुख्य कोच होंगे। दिल्ली के खिलाड़ी मिथुन मन्हास टीम में सहायक कोच होंगे। निशांत ठाकुर अनुकूलन कोच, श्यामल वल्लभजी तकनीकी कोच और निशांत बोरदोलोई क्षेत्ररक्षण कोच होंगे। खेल के इस प्रारूप में 7000 से ज्यादा रन जुटाने वाले हॉज को पूरा भरोसा है कि टीम के मेंटर वीरेंदर सहवाग के मार्गदर्शन में वह टीम को सफलता दिला सकेंगे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »