26 Apr 2024, 05:33:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था सिर्फ दो गेंदों का मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 11:22AM | Updated Date: Mar 1 2018 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। बात 1992 में आॅस्ट्रेलिया में खेले गए वर्ल्डकप की है। इसी मैच में भारत के अजय जडेजा ने पदार्पण किया था। इस मैच को बारिश ने क्रिकेट के इतिहास में दर्ज करवा दिया था। टूर्नामेंट के दौरान मैकय में दोनों टीमें खेलने उतरीं। इस मैदान पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा था और ये वह जगह है जहां दिसंबर से मार्च तक भारी बारिश होती है। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।
 
बारिश की वजह से मैच भी टेलीकास्ट नहीं किया जा सका था। मैच शुरू होने से पहले ही इतनी अधिक बारिश हुई थी कि लंच तक तो लग रहा था कि मैच नहीं हो पाएगा। वहीं आयोजक भी इस बात से परेशान होने लगे थे कि इस मैदान पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है और ये रद्द नहीं होना चाहिए।
 
लंच के बाद मैदान पर आई टीम इंडिया
खैर बारिश रुकने के बाद मैदान को सुखाने के लिए हेलिकॉप्टर का प्रयोग किया गया और किसी तरह मैदान का सुखाने के बाद लंच ब्रेक के दौरान टीम इंडिया मैदान पर आई। बारिश की वजह से मैच कम करके 20- 20 ओवर का कर दिया गया। श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मैच में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी एक हैरान करने वाला फैसला लिया। कप्तान ने कपिल देव को कृष्णामचारी श्रीकांत के साथ भारतीय पारी का आगाज करने के लिए भेजा। पहली बार कपिल देव ओपनिंग करने आए थे।
 
पहली गेंद को श्रीकांत ने रोका
श्रीलंकाई गेंदबाज ने पारी की पहली गेंद फेंकी, श्रीकांत ने उसे रोका और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। बारिश ने फिर मैच में खलल डाला और खिलाड़ी मैदान छोड़कर पैवेलियन पहुंच गए। इसके बाद बारिश ने रुकने का नाम तक नहीं लिया और मैच रद्द करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »