27 Apr 2024, 06:26:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द. अफ्रीका के इस दिग्‍गज गेंदबाज ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 11:05AM | Updated Date: Feb 27 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहांसबर्ग। अपनी गेंदों से बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर आखिरकार खुद ही बोल्ड हो गए। फिलेंडर ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड मैंडी हडसन से सगाई रचाई थी।
 
मैंडी हडसन एक प्रतिष्ठित कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती हैं। दोनों पिछले काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिलेंडर की शादी की तस्वीर उनकी घरेलू टीम केप कोब्राज ने भी साझा की। फिलेंडर की पत्नी मैंडी ने भी शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
 
इस तस्वीर में फिलेंडर ने नीले रंग का शानदार सूट पहना हुआ था और उनकी पत्नी मैंडी ने सफेद रंग का बेहद ही खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। वर्नोन फिलेंडर दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद से उनसे ज्यादा खतरनाक गेंदबाज शायद ही कोई दूसरा हो। फिलेंडर ने टीम इंडिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था।
 
फिलेंडर ने तीन मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए और साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई। फिलेंडर ने साउथ अफ्रीका के लिए 50 टेस्ट मैचों में महज 21.85 की औसत से 188 विकेट लिए हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह छठे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से भी उन्होंने अहम योगदान दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »