26 Apr 2024, 19:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रविचंद्रन अश्विन को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी - बने किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 4:21PM | Updated Date: Feb 26 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंबे समय से बाहर चले टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एक बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑफ रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल-2018 के लिए नया कप्तान बनाया है। इसकी आधिकारिक घोषणा टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए की है।
 
पंजाब ने अश्विन को 7.6 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा है। अश्विन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे, लेकिन चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। पंजाब ने अश्विन को खरीदने में चेन्नई और राजस्थान को मात दी थी। पंजाब ने ड्वेन ब्रावो को अपने साथ उनकी आधार कीमत दो करोड़ रुपए में शामिल कर लिया था, लेकिन चेन्नई ने राइट टू मैच अधिकार का उपयोग करते हुए ब्रावो को अपने साथ ही बनाए रखा।
 
बता दें कि आईपीएल की शुरुआत पंजाब के साथ करने वाले युवराज सिंह एक बार फिर अपने गृह प्रदेश में ही लौट आए हैं। उनके लिए पंजाब ने दो करोड़ रुपए की कीमत चुकाई थी। केदार जाधव के लिए चेन्नई ने 7.8 करोड़ रुपए की कीमत अदा की। पंजाब मार्कस स्टोइनिस और डेविड मिलर को अपने साथ वापस लाने में सफल रहे हैं। इन दोनों के लिए पंजाब ने क्रमश: 6.20 करोड़ और तीन करोड़ रुपए की कीमत अदा की।
 
इनके अलावा पंजाब ने एरॉन फिंच के लिए 6,20 करोड़ और करुण नायर के लिए 5.60 करोड़ की कीमत चुकाई थी। पिछले सीजन में अपनी मिस्ट्री स्पिन से सभी को प्रभावित करने वाले राशिद खान के लिए हैदराबाद ने राइट टू मैच का उपयोग किया। उनको पंजाब ने नौ करोड़ रुपए की कीमत में खरीद लिया था। इस बार पंजाब की टीम इन खिलाड़ियों की बदौलत खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »