27 Apr 2024, 13:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

पंजाब किंग्स के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स, यहां जानिए मैच से जुड़ी सारी जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2024 3:09PM | Updated Date: Mar 23 2024 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है।  दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने जा रही है।

इस मैच में सभी की नजरें 454 दिनों के बाद मैदान पर लौट रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर हैं। दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत ने क्रिकेट के लिए अपने जुनून के दम पर समय से पहले रिकवरी कर ली है। उन्हें बतौर बल्लेबाज विकेटकीपर खेलने की अनुमति मिल गई है। आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें 32 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इस दौरान दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्किया।

इम्पैक्ट प्लेयर:  खलील अहमद या ईशांत शर्मा

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: ऋषि धवन/ अथर्व तायडे

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वस्तिक चिकारा, यश धुल, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: : शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत भाटिया, रिली रोसोयू, शशांक सिंह, क्रिस वोक्स, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विद्वत कावेरप्पा, हर्षल पटेल।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »