26 Apr 2024, 19:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ध्रुव शौरी को रणजी ट्राफी के लिए दिल्ली की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:25AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्यक्रम के बल्लेबाज ध्रुव शौरी को रणजी ट्रॉफी के 2019-20 सत्र में पहले दो मैचों के लिए दिल्ली टीम की कप्तानी सौंपी गयी है। दिल्ली की टीम इस सत्र में केरल के खिलाफ नौ से 12 दिसंबर को थुम्बा में अपना रणजी ट्रॉफी अभियान शुरू करेगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा को उप कप्तान बनाया गया है। अनुज रावत विकेटकीपर होंगे जबकि भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नवदीप सैनी गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। दिल्ली का हाल में मुश्ताक अली ट्राफी टी-20 टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। दिल्ली सुपरलीग में तो पहुंची थी लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी थी। इससे पहले विजय हजारे ट्राफी में भी दिल्ली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 

दिल्ली की टीम इस प्रकार है : ध्रुव शौरी (कप्तान), नीतीश राणा (उप कप्तान), कुणाल चंदेला, अनुज रावत, जोंटी सिद्धू, ललित यादव, शिवम शर्मा, विकास मिश्रा, तेजस बरोका, प्रदीप सांगवान, नवदीप सैनी, पवन सुयाल, कुंवर बिधुड़ी, हितेन दलाल और शिवांक वशिष्ठ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »